बरहेट: रांगा घुटू गांव के पास MGR रेलवे ट्रैक पर आधी रात को ज़ोरदार धमाका, रेलवे ट्रैक उड़ा
बीते मध्य रात्रि को रांगा घुटू गांव के समीप MGR रेलवे लाइन पर एक जोरदार धमाके में रेल ट्रैक लगभग 470 सेंटीमीटर टूट कर 39 मीटर की दूरी पर गिरा। घटना में किसी प्रकार का हताहत नहीं हुआ है,मगर रेल रैक को पोल संख्या 42/2 पर रोक कर रखा गया है/बुधवार के सुबह साहिबगंज एसपी, बरहरवा सीडीपीओ, राजमल एसडीपीओ बरहेट थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी पहुच जांच में जुटे हैं ।