#जोधपुर : शहर के जालोरी गेट क्षेत्र में सिगरेट नहीं देने की बात को लेकर विवाद हिंसक हो गया। सरदार स्कूल के सामने हाकीम बाग गली नंबर-4 में कुछ युवकों और दुकानदार के बीच कहासुनी के बाद अज्ञात युवकों ने पथराव कर दिया। घटना में दो लोग घायल हो गए, जिनका उपचार कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। #LatestNews #BreakingNews #viralnews