#बांसवाड़ा। जिले के सदर थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रभु पुत्र कालू रात करीब 11 बजे घर में सो रहा था, तभी कुछ लोग घर में घुसे और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष ने चार लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। #BreakingNews #LatestNews #viralnews