घाटोल: मेवाड़ा कलाल समाज विकास समिति ने चौखला लोहारिया सेंटर देवदा, मेतवाला, मोटागांव में समाजजनों की बैठक आयोजित की
मेवाड़ा कलाल समाज विकास समिति चौखला लोहारिया की आवश्यक बैठक का आयोजन लोहारिया चौखला समाज सभा भवन में सम्पन्न हुई। गुरुवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार बैठक में समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। संगठन को मजबूत बनाने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता चौखला अध्यक्ष रजनीश कलाल निवासी आसन ने की। मुख्य अतिथि जीवन बस्सी रहे।