जगदलपुर: उपमुख्यमंत्री, खेल मंत्री और वन मंत्री ने इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में प्रस्तावित सभा स्थल का लिया जायजा
शनिवार दोपहर 12 बजे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,खेल मंत्री टंक राम वर्मा,और वन मंत्री केदार कश्यप ने इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित सभा स्थल में तैयारियों का जायजा लिया। केंद्रीय गृहमंत्री यहां बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने होने 14 दिसम्बर को जगदलपुर पहुंचेंगे ।