जगदलपुर: कोतवाली चौक में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई
शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे कोतवाली चौक में यातायात पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई की। क्षेत्र में हो रही सड़क वाहन दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना कागजात के वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई ।