जगदलपुर: इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम के सामने दो मोटरसाइकिलों में टक्कर, 2 लोग घायल
नगर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम के सामने शुक्रवार रात 9 बजे दो मोटरसाइकिलों में आमने सामने की टक्कर हो गई जिससे दोनों मोटर साइकिल के चालक घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को 112 वाहन की सहायता से महारानी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है ।