मेदिनीनगर (डालटनगंज): छिपादोहर-गारू मार्ग पर लाभर नाका के पास कार दुर्घटना में मेदिनीनगर के हमीदगंज निवासी विक्की चंद्रवंशी की मौत
छिपादोहर-गारू मुख्य मार्ग पर लाभर नाका के पास कार दुर्घटना में मेदिनीनगर के हमीदगंज निवासी बिक्की चंद्रवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। मंगलवार को विक्की के शव का पोस्टमार्टम किया गया। शाम तक दाह संस्कार होने की संभावना है। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। विक्की मेडिकल लाइन से जुड़ा हुआ था।