मेदिनीनगर (डालटनगंज): सुआ के युवक की पिपरवार में स्कार्पियो के धक्के से मौत,गिरिडीह में उत्पाद सिपाही बहाली में शामिल होकर लौट रहा था रांची
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव के निराला टोला के 20 वर्षीय जयप्रकाश सिंह पिता हीरालाल सिंह की बोकारो के पिपरवार में स्कार्पियो के धक्के से मौत हो गयी। जयप्रकाश गिरिडीह में हो रही उत्पाद सिपाही बहाली में शामिल होकर रांची अपने पिता के पास बाइक से लौट रहा था। घटना की सूचना मिलने पर गांव में शोक की लहर है। जयप्रकाश के पिता झारखंड पुलिस में कुकमैन हैं।