कटनी नगर: बड़वारा: चंदा से बन रही सड़क पर तहसीलदार ने लगाया स्टे, पनसोखर ग्राम पंचायत का मामला
बड़वारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पनसोकर में विगत 20 वर्षों से आवागमन के लिए सड़क नहीं है जिसे देखते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा चंदा इकट्ठा कर सड़क पर मिट्टी डलवाई जा रही थी लेकिन क्षेत्र की ही एक महिला अनुराधा दुबे के द्वारा तहसीलदार के साथ सांठगांठ कर सड़क निर्माण पर स्टे लगवा दिया गया। जिसकी शिकायत लेकर आज बुधवार दोपहर 1 बजे ग्रामीण कलेक्टेट पहुँचे थे