गोवर्धन: डीएम और एसएसपी ने सप्तकोशी परिक्रमा का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का परखा, लापरवाही पर अधिकारियों को दी सख्त हिदायत
मथुरा में पावन अधिकमास के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है खुद जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने विश्व प्रसिद्ध गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का ग्राउंड जीरो पर जाकर निरीक्षण किया अधिकारियों ने सिर्फ गाड़ी में बैठकर औपचारिकता नहीं निभाई, बल्कि खुद पैदल परिक्रमा लगाई