डुमरांव: डुमरांव के बाल विकास परियोजना कार्यालय में दिन के 1 बजे तक लटका रहा ताला, CDPO को जानकारी नहीं कि कहां गायब है कर्मी
Dumraon, Buxar | Mar 30, 2024 डुमरांव के बाल विकास परियोजना कार्यालय में दिन के 1 बजे तक ताला लटका रहा। अपने काम से कार्यालय पहुंचे लोग ताला के खुलने का इंतजार करते रहें लेकिन ताला नहीं खुला। इस बारे में जब प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी यानी सीडीपीओ नीरू बाला से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह जिला की मीटिंग में हैं और उन्हे इसकी जानकारी नही है कि कर्मी कहा है।