घाघरा: चूंदरी पंचायत के करंजटाड़ में सरहुल पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन, डीएसपी रहे शामिल
Ghaghra, Gumla | Apr 14, 2025 घाघरा प्रखंड के चूंदरी पंचायत के करंजटाड़ में सरहुल पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पंचायत के कई गांव के खोड़हा दल पारंपरिक वेशभूषा में सुशोभित होकर पहुंचे। जहां मंच के पास नृत्य गीत प्रस्तुत किया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीएसपी तेतरु उरांव ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति सभ्यता परंपरा को संजोग़ के रखने की जरूरत है।