भोरे: पांडे टोला गांव में पुलिस ने कार्रवाई कर 194 बोतल शराब किया बरामद, पुलिस को देख कारोबारी हुए फरार
भोरे थाना क्षेत्र के पांडे टोला गांव में पुलिस ने कार्रवाई कर एक अर्ध निर्मित मकान से 194 बोतल शराब को बरामद कर लिया। वहीं इस कार्रवाई में कारोबारी पुलिस को देख फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पांडे टोला गांव में अरुण प्रसाद के अर्ध निर्मित मकान में शराब का बिक्री किया जा रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने वहां छापेमारी की।