भोरे: कल्याणपुर में भूमि विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा पर चाकू से किया हमला, प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में भूमि विवाद को लेकर भतीजे ने अपने चाचा पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मामले में बड़े भाई भतीजा, भतीजी और भाभी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि हृदयानंद कुशवाहा अपने चापाकल पर स्नान कर रहे थे। इस दौरान उनके बड़े भाई विजय भगत उनका पुत्र अरविंद भगत, भतीजी और भाभी ने जानलेवा हमला कर दिया।