भोरे: सिसई के समीप मुख्य पथ पर बाइक की ठोकर से साइकिल सवार हुआ जख्मी, रेफरल अस्पताल में कराया गया इलाज
भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव के समीप भोरे भिंगरी मुख्य पथ पर बाइक की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे में लाया गया। वहीं घटना के बाद बाइक चालक बाइक लेकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक भाटपार रानी के तपेश्वर प्रसाद अपनी साइकिल से कहीं जा रहे थे। जहां सामने से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दी।