भोरे: खदही पंचायत में जीविका भवन का हुआ उद्घाटन, बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने फिता काटकर किया शुभारंभ
भोरे प्रखंड की खदही पंचायत स्थित खजुराहा में मनरेगा के तहत निर्मित जीविका भवन का शुक्रवार को उद्घाटन कर दिया गया। जिसका शुभारंभ बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस भवन के बन जाने से प्रखंड में जीविका दीदी लाभान्वित होंगी। मनरेगा पीओ ने बताया कि इस भवन का निर्माण लगभग 16 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। मौके पर सीओ अनुभव कुमार राय आदी मौजूद रहे।