भोरे: डोमनपुर पंचायत में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन, गर्मी में बीमारीयों से बचाव को लेकर दी गई जानकारियां
भोरे प्रखंड के डोमनपुर पंचायत में शनिवार को नि:शुल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। उक्त जांच शिविर में विभिन्न गांव से लोग अपने-अपने स्वास्थ्य जांच कराने हेतु पहुंचे हुए थे। जहां डॉक्टर ए के अकेला,एके चौरसिया, पीके रंजन, धनंजय कुमार, विजय शर्मा ने लोगों का स्वास्थ्य जांच किया। अधिकतर मरीजों में बुखार, ब्लड प्रेशर, उल्टी दस्त की शिकायत मिली।