भोरे: भोर में BDC की बैठक में नवनिर्वाचित प्रमुख को बधाई देने के बाद कई मुद्दों पर हुई बहस, शिक्षा विभाग का छाया रहा मुद्दा
भोरे में नवनिर्वाचित प्रमुख ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। प्रमुख राजेश राम के पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित पंचायत समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने तमाम विकास के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सबसे ज्यादा मुद्दा शिक्षा विभाग को लेकर छाया रहा। बीडीसी सदस्य लल्ली कुमार ने जांच और स्थानांतरण प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध उगाही करने का आरोप लगाया।