बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन घर से लाखों की चोरी, चोर गहने और नकदी ले उड़े
Barh, Patna | May 23, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के काजीचक वार्ड संख्या 23 में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ कर अंदर घूंसे और नकदी समेत लाखों रुपये के सोने चांदी के गहने और घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। मकान मालकिन मनीषा कुमारी ने सुबह 10 बजे बताया कि वह निर्माणाधीन घर बंद कर के अपने गाँव परसावा चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया।