उज्जैन शहर: यादव समाज से निष्कासित करने पर युवक ने कलेक्टर से की शिकायत, धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी
बंगरेड में यादव समाज के एक युवक ने समाज के पंचों पर सामाजिक बहिष्कार, अपमान और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित नरेंद्र यादव ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे परिवार सहित धर्म परिवर्तन करने को मजबूर होंगे।