कांके: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में हरमू नदी के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Kanke, Ranchi | May 14, 2025 सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित हरमू नदी के पास से बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना पर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।