बहराइच: कैलाश होटल के पास भीषण जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की स्थानीय लोगों ने की मांग बोले हो रहे हैं हादसे #jansamasya
कैलाश होटल के पास भीषण जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की स्थानीय लोगों ने मांग की है। शुक्रवार शाम को इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में भीषण जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसका अस्थाई समाधान नहीं किया गया है। ऐसे में मांग की गई है कि जल भराव की समस्या से निजात दिलाने का स्थाई हल निकाला जाए।