बहराइच: पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कोतवाली देहात में महिला से लूट मामले का किया खुलासा
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया और इस दौरान उन्होंने कोतवाली देहात व थाना राम गांव क्षेत्र में महिला से झपट मारी करने की घटना का खुलासा किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से छिनौती की रकम व 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।