बहराइच: नानपारा तहसील परिसर से 15 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार
बहराइच जिले में एंटी करप्शन की टीम ने पैमाइश व जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले लेखपाल को रंगे हाथों धर दबोचा है। जिसे कोतवाली देहात में लाकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि लगातार लेखपाल द्वारा उनसे पैसे की मांग की जा रही थी।