फरीदपुर: हाईवे किनारे नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया गया, फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने बरामद किया गांजा-डोडा छिलका
थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध गांजा और डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ किलो गांजा और 1309 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम ग