बसंतपुर: एसडीएम विनय कुमार ने नगर पंचायत के ईओ और वार्ड के पार्षद के साथ की बैठक, अतिक्रमण हटाने और छठ घाट के बेहतर सुसज्जितकरण प
संयुक्त अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित एसडीएम के कार्यालय वेशम में आगामी दीपावली और छठ पूजा में साफ सफाई, छठ घाट के निर्माण, सुसज्जितीकरण, अवैध अतिक्रमित को हटाने को लेकर वीरपुर एसडीएम विनय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. आयोजित बैठक में नगर पंचायत के ईओ, उपमुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद और स्वच्छता एजेंसी के कर्मी सहित अन्य लोग मौजूद थे.