निम्बाहेड़ा: विजयनगर ब्लैकमेल कांड को लेकर सर्व हिंदू समाज ने की सख्त कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन
सर्व हिंदू समाज निंबाहेड़ा ने विजयनगर भीलवाड़ा ब्लैकमेल कांड सहित प्रदेशभर में बढ़ रही ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को शुक्रवार को सांय करीब साढ़े 4 बजे ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि असामाजिक तत्व स्कूल-कॉलेज जाने वाली हिंदू नाबालिग लड़कियों को धोखे से फंसाकर ब्लैकमेल कर उनका शोषण कर रहे हैं।