हरिद्वार: विष्णु लोक कॉलोनी में अधूरे पड़े शिव मंदिर के निर्माण कार्य का आम आदमी पार्टी ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ
कनखल स्थित विष्णु लोक कॉलोनी में अधूरे पड़े शिव मंदिर के निर्माण कार्य का आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। पार्टी की पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार मोहल्ला रिपेयर कैंप के माध्यम से जनता के कार्य कर रही है जिससे जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बात करती है।