गोबिंदपुर राजनगर: राजनगर में 64 टीमों के फुटबॉल महासंग्राम में बुन्डू ओडिशा बना चैंपियन
राजनगर में टीए एंड सीएस गम्देसाई के तत्वावधान में स्व. रामदु हांसदा के 41वें शहादत दिवस पर आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में झारखंड और ओडिशा की कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला बुन्डू (ओडिशा) और महाराजगंज के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए बुन्डू की टीम विजेता बनी, जबकि महाराजगंज उप