खलियावास में जल्द शुरू होगी ‘दी यशोधारा को-ऑपरेटिव मल्टिपर्पज सोसायटी’ कंवाली, रेवाड़ी, हरियाणा
धारूहेड़ा/रेवाड़ी। हरियाणा के किसान रत्न अवॉर्डी एवं प्रगतिशील किसान यशपाल खोला की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 स्थित खलियावास, धारूहेड़ा में
🌿‘दी यशोधारा को-ऑपरेटिव मल्टिपर्पज सोसायटी’ 🌱
जल्द ही शुरू की जाएगी। सोसायटी का उद्देश्य क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग करना है।
संचालक यशपाल खोला ने बताया कि सोसायटी को शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही यह उपभोक्ताओं की सेवा के लिए उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों और उपभोक्ताओं का उन्हें हमेशा प्यार, विश्वास और सहयोग मिलता रहा है।
उम्मीद है कि इस नई पहल में भी लोगों का स्नेह और आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहेगा।
यशपाल खोला ने कहा कि सोसायटी की टीम पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए कार्य करेगी।
उन्होंने कहा, “आपका स्वास्थ्य, आपका विश्वास और आपकी संतुष्टि ही हमारी टीम का लक्ष्य है।”
सोसायटी का व्यापक उद्देश्य केवल प्राकृतिक कृषि उत्पादों की बिक्री तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि किसानों और उपभोक्ताओं के बीच एक मजबूत, पारदर्शी और भरोसेमंद सीधा संबंध स्थापित करना होगा।
प्रदेश में प्राकृतिक कृषि के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उत्पादन कर रहे किसानों को संगठित कर उनके उत्पादों को उचित बाजार एवं उचित मूल्य उपलब्ध कराने तथा देश के बड़े शहरों के उपभोक्ताओं तक सीधे पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
इस पहल के माध्यम से ऐसा विश्वस्तरीय “Farm-to-Fork” मॉडल विकसित करने का प्रयास रहेगा, जिसमें खेत से उपभोक्ता की रसोई तक उत्पाद की गुणवत्ता, शुद्धता, पारदर्शिता और विश्वास को प्राथमिकता दी जाए।
उपभोक्ता किसानों से सीधे जुड़ सकें, उत्पादन की प्रक्रिया को समझ सकें और गुणवत्तापूर्ण प्राकृतिक भोजन प्राप्त कर सकें, वहीं किसान भी अपने उत्पाद का वास्तविक मूल्य और उपभोक्ताओं का विश्वास दोनों अर्जित कर सकें।
हमारा लक्ष्य एक ऐसा
किसान–उपभोक्ता परिवार तैयार करना है, जहां किसान केवल उत्पादक न होकर उपभोक्ता का भरोसेमंद साथी बने और उपभोक्ता केवल ग्राहक न रहकर किसान की मेहनत का सम्मान करने वाला सहभागी बने।
सोसायटी के प्रमुख कार्यक्षेत्रों में किसानों को प्राकृतिक कृषि का प्रशिक्षण, उच्च गुणवत्ता वाले बीज एवं प्राकृतिक कृषि इनपुट उपलब्ध कराना, तथा उनके उत्पादों के लिए मार्केटिंग, प्रोसेसिंग और ब्रांडिंग की समुचित व्यवस्था विकसित करना शामिल रहेगा।
इन प्रयासों के माध्यम से किसानों के गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को संगठित रूप से बड़े शहरों के उपभोक्ताओं तक पहुंचाकर एक मजबूत, पारदर्शी और टिकाऊ किसान–उपभोक्ता नेटवर्क तैयार किया जाएगा।
“किसान को सम्मानजनक एवं उचित मूल्य, उपभोक्ता को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन और दोनों के बीच विश्वास का मजबूत रिश्ता” — यही दी यशोधारा को-ऑपरेटिव मल्टिपर्पज सोसायटी की मूल भावना रहेगी।
उद्घाटन समारोह🙏💐
📅 08 सितंबर 2026 (मंगलवार)
⏰ प्रातः 10:00 बजे
📍नियर डाउन टाउन रिसोर्ट, खलियावास, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, हरियाणा — NH-48
Rewari, Rewari | Aug 31, 2026