चास: तेनुघाट डैम के स्पेशल गेट 12 मई को खुलने की संभावना
Chas, Bokaro | May 11, 2026 बोकारो जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए तेनुघाट डैम के स्पेशल गेट 12 मई को खोले जा सकते हैं।सोमवार समय लगभग साढ़े बारह बजे कार्यपालक अभियंता रंजीत कुजूर द्वारा जारी सूचना के अनुसार, डीवीआरआरसी के निर्देश पर आवश्यकता पड़ने पर डैम के स्पिलवे गेट खोले जाएंगे। गेट खुलने के बाद दामोदर नदी के जल स्तर में अचानक वृद्धि होने की आशंका जताई गई है।