शिवपुरी नगर: नरवर में दबंगई: घायल रिश्तेदार को अस्पताल ले जा रहे ऑटो चालक की बस संचालक ने की पिटाई, पुलिस ने कहा- अभी तो जिंदा है!
शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र में दबंगई और खाकी की संवेदनहीनता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक बस संचालक ने अपने साथी के साथ मिलकर एक ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। हद तो तब हो गई जब पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुँचा, तो वहाँ मौजूद पुलिसकर्मी ने न्याय देने के बजाय उसे दुत्कार कर भगा दिया। अब पीड़ित ने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर गुहार लगाई है।