मधेपुरा: मधेपुरा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 25 खोए हुए मोबाइल बरामद कर धारकों को सौंपे
मधेपुरा पुलिस ने गुरुवार को दिन के ठीक 10:30 बजे 25 खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद किया टेक्निकल सेल के सहयोग से ऑपरेशन मुस्कान के तहत उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को सौंप दिया जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में तकनीकी शाखा एवं जिले के सभी थानों के सक्रिय पदाधिकारी की भागीदारी रही इस पहल से आम जनों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ी है