जनसुनवाई बनी सुमीबाई के लिए आत्मनिर्भरता का माध्यम
कलेक्टर की संवेदनशील पहल से रेडक्रॉस से मिली सहायता
नीमच 30 अगस्त 2026, जनसुनवाई जरूरतमंदों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की संवेदनशील पहल से मनासा क्षेत्र के ग्राम बालागंज निवासी सुमीबाई पति दशरथ चौहान को कठिन परिस्थितियों से उबरने के लिए आजीविका का साधन मिला है।
आर्थिक रूप से कमजोर सुमीबाई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण मजदूरी करने में सक्षम नहीं थीं। परिवार में बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी उनके सामने चुनौती बनी हुई थी। उन्होंने जनसुनवाई में बच्चों के भरण-पोषण के लिए छोटा व्यवसाय शुरू करने हेतु सहायता का अनुरोध किया।
कलेक्टर श्री चंद्रा ने उनकी परिस्थिति को संवेदनशीलता से समझते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सुमीबाई को रेडक्रॉस से 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। इस सहायता से उन्होंने किराना दुकान शुरू की।
आज सुमीबाई अपनी दुकान संचालित कर स्वयं आय अर्जित कर रही हैं और अपने बच्चों के भरण-पोषण में सक्षम हुई हैं। उनके लिए जनसुनवाई में मिली सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत बनी है।
यह पहल दर्शाती है,कि मध्यप्रदेश सरकार का जन-केंद्रित प्रशासन आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने के साथ उनके व्यावहारिक समाधान और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी निरंतर प्रयासरत है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#GoodGovernance
#Redcross
#Neemuch
#नीमच
9 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 30, 2026