पानीपत: पानीपत में फैक्ट्री बेचने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी, अधिकारियों ने जाली दस्तावेजों वाले सर्टिफिकेट थमाए, हुडा के पत्र से पोल खुली
पानीपत शहर के अंसल सुशांत सिटी के रहने वाले एक व्यक्ति को महिला-पुरुष ने ठग लिया। दोनों ने एक फैक्ट्री बेचने के नाम पर उसे झांसे में लिया। इतना ही नहीं, अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर वाले कंप्लीशन सर्टिफिकेट तक थमा दिए। विभाग से पता करने पर इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।