चायल: चौराडीह गांव में तालाब में डूबने से किशोर की मौत, मछली मारने गया था, पैर फिसलने से हुआ हादसा; शव मिलने से मचा कोहराम
चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव में शुक्रवार को 13 वर्षीय अखिलेश कुमार पुत्र रामलाल की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अखिलेश शौच के लिए तालाब की ओर गया था, तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने शव बाहर निकालकर डॉक्टर के पास पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।