भभुआ: भभुआ शहर में नगर प्रशासन ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया और काटे चालान
Bhabua, Kaimur | Nov 25, 2025 आज मंगलवार को 2 बजे भभुआ शहर में नगर प्रशासन और थाना की पुलिस द्वारा अभियान चला कर अतिक्रमण हटाया गया। अभियान में कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया है। पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि शहर में ठेला दुकानदारों से सड़क किनारे काफी अतिक्रमण हो जा रही थी। जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही थी