चकरनगर: भरेह इलाके में पेड़ पर लटकता मिला लापता अविवाहित युवती का शव
थाना क्षेत्र के एक गांव में शाम को अचानक लापता हुई अविवाहित युवती का शव जंगल में पेड़ पर दुपट्टे से फांसी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवती की मौत का कारण पता नहीं चल सका, पुलिस समूचे मामले की जांच कर रही है। सोमवार शाम करीब 4 बजे थानाध्यक्ष जगदीश भाटी ने जानकारी दी ।