चकरनगर: टिटावली गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन जन्मे श्री कृष्ण भगवान, भक्तजन जमकर थिरके
पारपट्टी क्षेत्र के टिटावली गांव में नव निर्मित शिव परिवार और हनुमानजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम चल रहा है।आज मंगलवार को पांचवे दिन श्री कृष्ण भगवान ने शाम करीब 5 बजे जन्म लिया इस दौरान भक्तजन कृष्ण जन्म की खुशी पर खूब थिरकते नजर आए