बरेली: महानगर सद्भावना जनकल्याण समिति ने डीएम कार्यालय पहुंचकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में ज्ञापन दिया
डीएम कार्यालय पहुंचकर महानगर सद्भावना जनकल्याण समिति ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में ज्ञापन दिया।नारेबाजी करते हुए ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच कर दिया गया और कहा कि आतंकियों का जड़ से सफाया किया जाया।