थरथरी: पारिवारिक विवाद में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, 112 ने अस्पताल पहुंचाया, देवर पर भी जबरदस्ती करने का आरोप
चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव के पुल के पास से आपातकालीन सेवा 112 की टीम ने बुधवार की रात 9 बजे एक महिला को बेहोशी की हालत में बरामद कर इलाज के लिए चंडी रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला का इलाज जारी है। महिला ने बताया कि उसका पति बाहर रहकर काम करता है। उसका बेटा बीमार था, जिसे इलाज के लिए दिखाने की बात कही थी, लेकिन बेटे को नहीं दिखाया गया। इसी बात से नाराज