बटियागढ़: राज्यमंत्री लखन पटेल खजुराहो पहुंचे, केन-बेतवा लिंक परियोजना को बताया ऐतिहासिक कार्य
मप्र सरकार में राज्यमंत्री लखन पटेल आज खजुराहो पँहुचे,और पी एम मोदी जी द्वारा केन बेतबा लिंक परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए. राज्यमंत्री लखन पटेल ने केन बेतबा लिंक परियोजना को ऐतिहासिक कार्य बताया और कहा कि आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा,पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जन्म जयंती को यादगार बनाया जा रहा है