बटियागढ़: राज्यमंत्री लखन पटेल ट्रेक्टर चलाकर जलखंडेश्वर धाम पहुंचे, भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की
मप्र सरकार में पशुपालन और डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल आज व्यारमा नदी के बीच विराजे भगवान जल खंडेश्वर धाम पँहुचे ,उन्होंने पूर्व मंत्री डॉ रामकृष्ण कुसमरिया के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर अभिषेक किया,व्यारमा नदी के बीचोंबीच जल खंडेश्वर धाम तक पँहुचने के लिए राज्यमंत्री लखन पटेल ट्रैक्टर पर सवार हुए और स्वयं ट्रेक्टर चलाकर पँहुचे