बटियागढ़: पांडाझिर स्कूल में छात्रा हुई बेहोश, राहगीर ने सिविल अस्पताल में कराया भर्ती
बटियागढ़ ब्लॉक के पांडाझिर गांव के स्कूल में एक छात्रा के गश्त खाकर बेहोश होने का घटनाक्रम सामने आया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मी पटेल को स्कूल में अचानक चक्कर आ गए और वह गिरकर घायल हो गई,मौके से निकल राहगीर राजेन्द्र पटेल ने सोमवार शाम छात्रा को स्कूल बाउंड्री वाल के पास घायल अवस्था में देखा इसके बाद उन्होंने सिविल अस्पताल हटा में लाकर उपचार कराया