बटियागढ़: निबोरा कलां में अवैध शराब और मांस विक्रय पर लगाया गया प्रतिबंध, ग्रामीणों ने आपसी सहमति से लिया फैसला
बटियागढ़ थाना के केरबना चौकी अंतर्गत आने वाले निबोरा कलां गांव में अवैध शराब व मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है,ग्रामीणों ने आपसी सहमति से बैठक कर यह निर्णय लेकर नियम बनाया है ताकि गांव में शांति व्यवस्था और सद्भाव कायम रहे।,ग्रामीणों ने हनुमान मंदिर में एक बैठक के माध्यम से सर्व सहमति से निर्णय लिया कि कोई भी गांव में अवैध शराब या मांस मछली नहीं बेचेगा