टूंडला: गांव बन्ना स्थित वृद्ध आश्रम का निरीक्षण डीएम फिरोजाबाद ने किया, वृद्ध जनों को दी भोजन सामग्री
थाना टूंडला क्षेत्र के गांव बन्ना स्थित वृद्ध आश्रम का डीएम फिरोजाबाद संतोष कुमार शर्मा ने आकस्मिक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने रहने वाले वृद्ध जनों को भोजन सामग्री प्रदान की तो इसके साथ ही वृद्ध आश्रम में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के आदेश समाज कल्याण अधिकारी को दिए।