हसनपुर: हसनपुर के गांव मंगरौली के पास तेज रफ्तार ईको ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर
मंगरौली गांव निवासी सौरभ पुत्र टीटू नगर से सामान खरीद कर बाइक से अपने घर जा रहा था ।जैसे ही वह मंगरौली गांव के नजदीक पहुंचा कि सामने से आ रही रहरा थाना क्षेत्र के गांव पथरा निवासी ईको कार चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर पूरी तरह घायल हो गया। मौके पर राजगीरों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए।