कुचाई: रुगुडीह में नए पंचायत भवन का होगा निर्माण, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किया शिलान्यास
कुचाई प्रखंड अंतर्गत ग्राम रुगुड़ीह में 15वें वित्त आयोग योजना से नया पंचायत भवन का निर्माण कार्य किया जाएगा। बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा व कुचाई प्रखंड के जिला परिषद सदस्य झींगी हेम्ब्रम ने शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि यह पंचायत भवन क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर प्र