जमुनहा: बनगई गांव के पास नशेड़ी युवक से टकराई मोटरसाइकिल, चालक हुवा घायल
भवनियापुर गांव निवासी राजित राम वर्मा अपने रिश्तेदार के साथ किसी कार्य से भिनगा गए हुए थे, जहां से कार्य निपटाकर सोमवार देर शाम को अपने घर आ रहे थे। बनगई गांव के पास सड़क पर एक नशेड़ी को बचाने को लेकर मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। जिससे राजित राम वर्मा घायल हो गए, आसपास के लोगो ने मल्हीपुर सीएससी मे भर्ती कराया जहाँ इलाज चल रहा है।